हमारा मल हमारी सेहत के बारे में क्या जरूरी बातें बताता है?

 


हमारा शरीर आने वाली हर बीमारी का संकेत देता है सिर्फ हमें ध्यान देने की जरूरत है। चेहरे पर आने वाले बदलाव से भी बीमारियों का पता चल जाता है। पेशाब, आंखें, जीभ, नाखून, बाल, स्किन और मल से बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। लेकिन आज हम मल के बारे में बात करेंगे। मल से हमें कौन-सी बीमारियों का पता चल सकता है जो इस प्रकार हैं:-

1. मल का रंग आमतौर पर पीला होता है। अगर बहुत ज्यादा पीले रंग का आने लगें और इसमें बहुत ज्यादा चिकनाहट और दुर्गंध भी आती हो। इससे पता चलता है की फैट की मात्रा ज्यादा है। पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण पौषक तत्वों की कमी है।

2. भूरे रंग का मल अगर रोजाना आ रहा हो तो यह किडनी और पिताशाय में पथरी होने का संकेत देता है।

3. अगर मल का रंग सफेद हो तो लीवर में खराबी के बारे में बताता है। अगर ऐसा रोजाना आ रहा हो तो डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4. अगर काले रंग का मल रोजाना आ रहा हो तो शरीर के किसी हिस्से में खून का बहना हो सकता है। यह खून आंतों से भी आ सकता है। ऐसी हालत में डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।

5. लाल रंग का मल तो कुछ चीजें खाने से भी आ सकता है जैसे कि चुकंदर, टमाटर, तरबूज और गाजर । अगर रोजाना लाल रंग का मल आने लगे तो समझ लेना चाहिए कि बवासीर और कैंसर का संकेत हो सकता है। इस से संबंधित डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

6. जब मल छोटे-छोटे टुकड़ों में और सख्त निकलता है तो यह कब्ज़ का संकेत है। अगर ज्यादा दिन चलें तो कब्ज़ का उपचार करना चाहिए। पानी ज्यादा पीएं और फाइबर वाली चीजों का सेवन करें।

7. लंबे और गांठदार मल भी कब्ज़ का संकेत देता है। इससे बचने के लिए शारीरिक मेहनत करें और ज्यादा समय एक जगह पर ना बैठें। सुबह-शाम की सैर अवश्य करें।

8. नर्म और बूंदों जैसे निकलने वाला मल, पाचन की गड़बड़ी के कारण होता है। अगर ज्यादा दिन चले तो डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।

9. जब मल तरल के रूप में बाहर आता है तो यह गंभीर डायरिया का लक्षण होता है। खराब खान-पान, दूध से बनी चीजों से एलर्जी, किसी दवाई का साईड इफेक्ट और फ़ूड पोइज़निग के कारण ऐसा होता है। ऐसी स्थिति में डाक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी है।

10. अगर आपका मल केले के आकार का है और मल त्यागने में ज़ोर नहीं लगाना पड़ता तो समझ लेना चाहिए कि आपका पाचन बिल्कुल सही है।

अगर आप पूरे विवरण के साथ जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक पर अवश्य जाएं।

स्त्रोत:— गूगल

0 Comments:

 

Weight loss food © 2012 | Designed by Cheap Hair Accessories

Thanks to: Sovast Extensions Wholesale, Sovast Accessories Wholesale and Sovast Hair