बिना जिम पेट कम करने के कारगर उपाय
लोगों को सेहत व फिट रखने में उनके आहार की अहम भूमिका होती है | व्यस्त दिनचर्या के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधि दिन प्रतिदिन कम होतो जा रही है जिसकी वजह से ली गई कैलोरी फैट में तब्दील होकर पेट के आस - पास के हिस्सों में नज़र आने लगती है |
बिना जिम पेट कम करने के कारगर उपाय
अक्सर लोग वजन कम करने में लगे रहते हैं | लेकिन सबसे अधिक जो समस्या आती है वो है पेट के आसपास की चर्बी को हटाना | क्या आप जानते हैं कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनके पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाती है | पेट पर जमा फैट ना सिर्फ आपकी सेहत बिगाड़ता है बल्कि यह आपके लुक को भी खराब करता है | जानिए हमारे साथ पेट पर जमा चर्बी को कम करने के आसान व असरकारी उपायों के बारे में और फर्क देखिए-
खाने के बाद पानी पीने से बचें :
अक्सर देखा गया है कि खाना खाने के बाद लोग ढेर सारा पानी पी लेते हैं जो कि पेट निकलने की मुख्य वजहों में से एक है | खाने के अन्त में पानी पीना उचित नहीं, बल्कि एक - डेढ़ घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए | अगर आपको ज्यादा प्यास लग रही है तो खाने के बाद बस एक कप हल्का सा पिएं |
बिना जिम पेट कम करने के कारगर उपाय
थोड़ा - थोड़ा करके खाएं :
तीन टाइम खाने की जगह थोड़ा - थोड़ा करके कई बार खाएं | हर दो घंटे में कुछ ना कुछ खाते रहें | इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तो ठीक रहता ही है साथ ही ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है | खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं | ये पचने में ज्यादा समय लेते हैं और पेट देर तक भरा रहता है | अंडे का सफेद भाग , फैट फ्री दूध व दही, ग्रिल्ड फिश और सब्जियां आपको स्लिम व फिट बनाएंगी |
शहद है फायदेमंद :
जैसा कि हम सब जानते हैं शहद गुणों की खान है | यह मोटापा कम करने में भी कारगर है | रोजाना खाली पेट सुबह गुनगुने एक गिलास पानी में नींबू के रस और साथ में शहद मिलाकर पिएं | नियमित रूप से इस प्रक्रिया को अपनाने से आपको जल्द ही असर दिखाई देने लगेगा |
ग्रीन टी पियें :
अगर आप चाय पीने के बहुत शौकीन हैं, तो आप दूध की चाय पीने के बजाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी , या फिर ब्लैक टी पियें | इसमें थायनाइन नामक अमीनो एसिड होता है जो मस्तिष्क में ऐसे केमिकल्स का स्त्राव करता है और आपकी भूख पर कंट्रोल करता हैं |
रोजाना सुबह वॉक करें :
रोजाना सुबह सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद भी थोड़ी सैर करना ना भूलें | इससे पेट और कमर की अतिरिक्त कैलोरी कम करने में मदद मिलेगी | क्योंकि नियमित रूप से सैर पर जाने से 25 फीसदी कैलोरीज बर्न होती है | पेट जल्दी कम करना है तो तीस मिनट के वॉक सेशन रखें | लगातार स्पीड से ना चल सके तो बीच- बीच में थोड़ा इंटरवल लें | थोड़ी देर तेजी से चलें और फिर स्पीड कम कर लें |
उपवास करें :
यदि आप खाने - पीने के बहुत शौकीन हैं और अपनी इस आदत से भी परेशान हैं , तो इसका सबसे आसान तरिका ये है कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार उपवास जरूर करें | आप चाहे तो सप्ताह में एक दिन तरल पदार्थो पर भी रह सकते हैं , जैसे - पानी , नींबू पानी , दूध , जूस , सूप इत्यादि या किसी दिन सिर्फ सलाद या फल भी ले सकते हैं |
खान - पान का रखें ख्याल :
यदि आप जंकफूड खूब खाते हैं या फिर आपको तैलीय खाना बहुत पसंद है तो अब इनसे परहेज करना शुरू कर दें | खाने में खासतौर पर सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खाएं , इससे आप जल्द ही स्लिम ट्रिम होंगें | रोजाना कुछ ग्राम बादाम खाने से कमर की साइज 6 महीनों में साढ़े छह इंच कम हो सकती है | तो आज से ही तय करें कि रोजाना सौ ग्राम नट्स अपनी डाइट में जरूर से शामिल करें | यह कैलोरी से भरपूर होने के साथ ही फाइबर युक्त भी होते हैं | भोजन में संतुलित कैलोरीज लें | आपको दिनभर में कम से कम 2000 कैलोरी जरूर लें |
नींद पूरी करें :
संतुलित आहार व व्यायम के साथ पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है | नींद पूरी ना होने पर तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो आपको खाने के लिए प्रेरित करते है जिससे पेट की चर्बी भी बढ़ती है | रात में 6 से 7 घंटे सोने वाले लोगों में पेट का फेट कम होता हैं | इससे ज्यादा या कम नींद लेने वाले लोगों को भी इस समस्या से जूझना पड़ता है | इसलिए हमेशा नींद पूरी लें |
योगासन है जरूरी :
कमर और पेट कम करने के लिए आप नियमित रूप से सुबह उठकर योग करें | वैसे भी आप योग से निरोग रह सकते है | लेकिन खासकर आप ऐसे आसनों को करें जिनसे आपके पेट और कमर को कम करने में मदद मिलें | रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाएं , सर्वगासन , भुजंगासन , वज्रासन, पदमासन , शलभासन इत्यादि को करें |
बॉल एक्सरसाइज करें :
जमीन पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं | अब हाथों पर एक्सरसाइज वाली बड़ी बॉल को हाथों में ले कर अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं | अब अपने हाथों की बॉल को अपने पैरों में पकड़ाए और फिर पैरों को नीचे ले जा कर दुबारा बॉल ले कर ऊपर आएं | फिर पैरों से जो बॉल उठाई गई है उसे दुबारा हाथों में पकड़ाए | इस क्रिया को लगातार 12 बार करें | ऐसा करने से पेट पर जमा फैट कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा |
0 Comments:
Post a Comment