AIDS कैसे होता है? क्या यह तब भी होता है जब दोनों वयक्ति एचआईवी ऐड्स से पीडित ना हो?

 

मैं एड्स क्या है इसके बारे में नहीं बताऊंगा, वो आपको पता होगा। सिर्फ मुद्दे पर आता हूं।

एड्स तीन प्रमुख कारणों से होता है। इसमें एक तो सबसे बड़ा कारण असुरक्षित यौन संबंध से होता है, जिस पर अमूमन लोग ध्यान नहीं देते हैं और भारत में अधिकतर पॉजीटिव मरीज इसी से सामने आए हैं।

दूसरा कारण संक्रमित खून चढ़ाने से होता है जो बहुत ही लापरवाही वाले मामलों में ही दिखता है। अगर किसी का संक्रमित खून किसी को चढ़ा दिया जाता है तो निशि्चत ही एड्स होगा। इस कारण से एड्स होने वाले रोगियों का आंकड़ा थोड़ा कम है।

तीसरा कारण है संक्रमित सुई का उपयोग करने से, एड्स रोगी के घाव से किसी सामान्या व्यिक्त का घाव मिल जाने से या ऐसे ही अनेक कारण जो कि किसी संक्रमित व्यकि्त के सीधे खून से जुड़े मामलों से जुड़ता हो।

आपका सवाल है कि जब दोनों व्यकि्तयों को एड्स न हो तो भी क्या एड्स हो सकता है। तो जवाब है बिल्कुल नहीं।

ऐसे देखिएः दो लोगों को खून चढ़ाया ही जा रहा है तब उनको एड्स नहीं हो रहा है, आप अपने परिवार में किसी न किसी का ब्लेड प्रयोग कर ही लेते हैं लेकिन नहीं होता।

डर उस बात को लेकर है कि हमें यह पता ही नहीं होता कि दूसरा व्यकि्त संक्रमित है कि नहीं।

बस इसलिए सावधानी बरतते हैं फिर चाहे सेक्स करते समय हो या फिर शेविंग।

0 Comments:

 

Weight loss food © 2012 | Designed by Cheap Hair Accessories

Thanks to: Sovast Extensions Wholesale, Sovast Accessories Wholesale and Sovast Hair